Search

 
 
 

Ramgarh News: DC ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई.
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई.

 

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में MEETA पोर्टल पर कुल 674 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 227 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. उपायुक्त ने विभागवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 


उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तर से सभी प्रखंडों के लिए प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निष्पादन प्रक्रिया में तेजी सुनिश्चित करें. साथ ही पूर्व में सभी कार्यालय प्रधानों को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को अपने-अपने कार्यालय में साप्ताहिक बैठक आयोजित करने के निर्देश के आलोक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विभिन्न विभागों से उनके उनके यहां साप्ताहिक बैठक के आयोजन एवं उसमें लिए गए निर्णयों की जानकारी ली. 


समीक्षा के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं का समाधान करने, जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने एवं जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जन शिकायत कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही