Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल, 30 संवेदक आंदोलन पर

आंदोलन कर रहे संवेदकों ने आरोप लगाया है कि अपर नगर आयुक्त का व्यवहार ठेकेदारों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर कमीशन मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
 
एकजुटता दिखाते संवेदक.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के आरोपों पर विवाद गहराता जा रहा है. नगर निगम के 30 से अधिक संवेदकों ने अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश व अकाउंट्स ऑफिसर अमित चौरसिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संवेदकों का आरोप है कि उनके बिलों का भुगतान जान-बूझकर रोका जा रहा है. फाइलों को लंबे समय तक लंबित रखा जा रहा है. इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

 

आंदोलन कर रहे संवेदकों ने आरोप लगाया है कि अपर नगर आयुक्त का व्यवहार ठेकेदारों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर कमीशन मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. कहा कि विकास योजनाओं के भुगतान और अन्य कार्यों में अलग-अलग स्तर पर कमीशन लिया जाता है. संवेदकों का दावा है कि 16 से 20 प्रतिशत तक राशि विभिन्न स्तरों पर कमीशन के रूप में वसूली जाती है.

 

वहीं स्थानीय लोगों ने भी निगम क्षेत्र में चल रहे कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कई योजनाओं में पारदर्शिता की कमी दिखाई देती है और कार्यों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. संवेदकों का आंदोलन जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही