- जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, उपायुक्त के आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी
Ramgarh News: नया मोड़–गिद्दी सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों द्वारा कुछ दिनों पूर्व किए गए आंदोलन और अनशन का असर अब दिखाई देने लगा है. ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज कुमार ने बुधवार को स्वयं सड़क का स्थल निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
उपायुक्त के स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और जल्द काम शुरू कराने के आश्वासन से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का अब शीघ्र समाधान होगा.
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी. आंदोलन के बाद प्रशासन की पहल को ग्रामीणों ने सकारात्मक कदम बताया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

