Search

 
 
 

Ramgarh News: औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटना की जांच रिपोर्ट की मांग, धरना में शामिल हुए यशवंत सिन्हा

Ramgarh News: शंकर चौधरी ने जिला प्रशासन से पूर्व में हुए औद्योगिक दुर्घटनाओं से जुड़ी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की. इस धरना में यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए. धरना पर बैठे लोगों ने औद्योगिक दुर्घटनाओं, विशेषकर श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस ब्लास्ट समेत अन्य मामलों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की.
 
डीसी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना

Ramgarh News: जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में हुए दुर्घटनाओं से संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर धरना दिया गया. धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए.


इसे भी पढ़ें:


शंकर चौधरी ने जिला प्रशासन से पूर्व में हुए औद्योगिक दुर्घटनाओं से जुड़ी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की. इस धरना में यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए. धरना पर बैठे लोगों ने औद्योगिक दुर्घटनाओं, विशेषकर श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस ब्लास्ट समेत अन्य मामलों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की.

 

शुरुआत में कार्यालय में आने-जाने का रास्ता खुला रखा गया था, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार घेर लिए जाने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से कार्यालय में प्रवेश करना पड़ा. इस दौरान नारेबाजी भी की गई.


दोपहर करीब तीन बजे जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी रविंद्र गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट उसी दिन प्राप्त हुई है. इसके बाद उन्होंने जांच रिपोर्ट की प्रति धरने में शामिल नेताओं को सौंप दी. रिपोर्ट मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया.

 

धरना कार्यक्रम में प्रकाश मिश्रा, चरण केवट, कमलनाथ महतो, भगवान साव, धर्मवीर महतो, जमुना बेदिया, रमेश गोप, जलेश्वर तिवारी, राम किशुन मुंडा, महेश यादव, पारस महतो, रामेश्वर महतो, सुनील महतो, परमेश्वर महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही