Search

 
 
 

Ramgarh News: ‘जनता दरबार’ में उपायुक्त ने सुनी लोगों की शिकायत, अधिकारियों को दिए निर्देश

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने शुक्रवार को समाहरणालय कार्यालय आयोजित साप्ताहिक 'जनता दरबार' में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत के समाधान के लिए निर्देश दिए.
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने शुक्रवार को समाहरणालय कार्यालय आयोजित साप्ताहिक 'जनता दरबार' में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत के समाधान के लिए निर्देश दिए.  


जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन, सुचारू जलापूर्ति, भूमि सीमांकन (दखल दिहानी), सहित विभिन्न विकास कार्यों तथा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन करें. 


उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान कर पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें. कुछ शिकायतों का तत्काल मौके पर ही समाधान किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही