Lohardaga : लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड में शुक्रवार को तेज बारिश और वज्रपात से बड़ा हादसा कर दिया. उडुमुड़ू गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 65 वर्षीय पाल्हो उरांव की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
जानकारी के अनुसार पाल्हो उरांव मवेशी चराने के लिए कोयल नदी की ओर गई थीं. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हादसे में महिला की दो बकरियों की भी मौत हो गई. वहीं, लावागांई गांव में वज्रपात से एक दुधारू गाय की जान चली गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लगातार खराब मौसम और आंधी-तूफान से इलाके में दहशत का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment