Search

 
 
 

Saraikela News: चांडिल में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक

सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी खाद दुकानदारों एवं चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया.
 

Chandil: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी खाद दुकानदारों एवं चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया.

 

बैठक में खाद की कालाबाजारी, डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री तथा अनियमितताओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसडीओ ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और भौतिक स्टॉक में पूरी समानता होनी चाहिए. किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी या नकली उर्वरकों का भंडारण एवं बिक्री नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि सभी खाद दुकानदार अपनी दुकानों में निर्धारित दर सूची एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा किसानों को उर्वरक बिक्री की रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बिना वैध लाइसेंस एवं कागजात के किसी भी प्रकार का उर्वरक विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

 

बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित खाद दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग, औचक निरीक्षण एवं स्टॉक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

 

एसडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन या रद्द करने समेत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही