Search

 
 
 

Ramgarh News: थाना दिवस पर कई मामलों का निपटारा, अधिकांश मामले जमीन से जुड़े

जिला प्रशासन की ओर से दिये गये निर्देश के तहत शुक्रवार को रजरप्पा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, दुलमी सीओ किशोरी यादव और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार शामिल हुए.
 

Ramgarh: जिला प्रशासन की ओर से दिये गये निर्देश के तहत शुक्रवार को रजरप्पा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, दुलमी सीओ किशोरी यादव और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम में जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई हुई. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया.

 

थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग थाना दिवस के मौके पर पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. अधिकांश मामले जमीन से जुड़े हुए थे. जिसमें दस्तावेजों को लेकर कई विवाद उजागर हुए. इस दौरान चितरपुर सीओ और थाना प्रभारी ने मामले को लेकर सही दस्तावेजों की जांच पड़ताल की.

 

जिन मामलों का निपटारा हो सका, उस पर निर्देश जारी किए और कुछ मामलों को विचाराधीन रखा गया. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निपटारा किया जाएगा. मौके पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो, रोहित राज, अनिल सिंह सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही