Ramgarh News: मंगलवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने ‘जनता दरबार’ में लोगों की शिकायतों को सुना. इस दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.
रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, मुआवज राशि, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग, नाली को समस्या सहित अन्य जन समस्याएं आईं.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

