Search

 
 
 

Ramgarh News:  जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों को उपायुक्त ने सुना
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों को उपायुक्त ने सुना और सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया. साथ ही मामलों के निष्पादन में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.


जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही