Search

 
 
 

Ramgarh News: राजा राममोहन राय से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की अपील

महान समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राम मोहन राय ने वर्ष 1805–1806 में रामगढ़ में दीवान/सरिस्तेदार के तौर पर कार्य किया था. इस दौरान उनके द्वारा हस्ताक्षरित एवं उनके कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेज अत्यधिक ऐतिहासिक, अर्काइवल और सांस्कृतिक महत्व के हैं.
 
रामगढ़ जिले की खबरें
  • झारखंड हाईकोर्ट के म्यूजियम में सुरक्षित रखे जाएंगे राजा राम मोहन राय के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
  • दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को जिला प्रशासन करेगा सम्मानित

Ramgarh: महान समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राम मोहन राय ने वर्ष 1805–1806 में रामगढ़ में दीवान/सरिस्तेदार के तौर पर कार्य किया था. इस दौरान उनके द्वारा हस्ताक्षरित एवं उनके कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेज अत्यधिक ऐतिहासिक, अर्काइवल और सांस्कृतिक महत्व के हैं.

Uploaded Image

झारखंड हाईकोर्ट अपने म्यूजियम में शैक्षणिक, शोध (Research) तथा धरोहर (Heritage) के उद्देश्य से ऐसे बहुमूल्य एवं ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को सहेजकर प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक है.

 

इसे भी पढ़ें:

जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील

रामगढ़ जिला प्रशासन ने जिले के सभी आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास राजा राम मोहन राय के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज, उनके दीवान कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड्स अथवा किसी भी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज उपलब्ध हों या उनके संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे यथाशीघ्र इसकी सूचना जिला खेल कार्यालय, समाहरणालय भवन (A-Block, द्वितीय तल, कमरा सं०-303, छत्तरमाण्डू, रामगढ़) में उपलब्ध कराएं.

 

सम्मान एवं प्रोत्साहन

ऐतिहासिक महत्व के इन दस्तावेजों की जानकारी अथवा प्रति उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को रामगढ़ जिला प्रशासन विशेष रूप से सम्मानित करेगा. अधिक जानकारी के लिए नागरिक जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के मोबाइल नंबर 8709816456 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही