Ramgarh News: रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में गोला थाना अन्तर्गत खनिज लदे वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें बालू एवं पत्थर खनिज लदे वाहनों की जांच की गई.
इसे भी पढ़ें:
जांच के क्रम में वाहन सं० JH01Q 6952 में लदा मात्रा लगभग 200 cft स्टोन चिप्स बिना परिवहन चालान का परिवहन करते गोला रोड सरगडीह के समीप पाया गया. उक्त वाहन को स्टोन चिप्स सहित जब्त कर बरलंगा थाना को सुपुर्द किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

