Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा

रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे औचक छापामारी की गई. जिसमें दामोदर पुल पर नईसराई की ओर से आते हुये बालू लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रूकवाया गया. 


खनिज अधिकारी ने बालू से संबंधित परिवहन कागजात नहीं पाये जाने पर ट्रैक्टर को जप्त कर रामगढ़ थाने के हवाले कर दिया गया. छापेमारी टीम सुबह में करीब 6 बजे बिहार फाउण्ड्री के मोड़ के सामने सिरका की ओर से आते हुये बालू लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रूकवाया. कागजात नहीं पाए जाने पर ट्रैक्टर जब्त कर रामगढ़ थाने को सुपुर्द कर दिया गया. 

 

इस मामले में दोनों ट्रैक्टर के मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति के तहत रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 


खान निरीक्षक ने गोला थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें अवैध बालू के साथ 2 ट्रैक्टरों को पकड़ा. दोनों ट्रैक्टर को गोला थाने के हवाले करते हुए, वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ गोला थाने में FIR दर्ज की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही