Search

 
 
 

Ramgarh News : डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट बाइक-स्कूट चलाने वालों को चेतावनी

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई. डीटीओ ने उन्हें भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया.
 
वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स समझाते डीटीओ व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ शहर के पटेल चौक पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राजेश एक्का के नेतृत्व में दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूटी व बाइक चलाने वालों के हेलमेट, वाहन के दस्तावेजों व यातायात नियमों के पालन की जांच की गई. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई. डीटीओ ने उन्हें भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता ही नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है. सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव के लिए हेलमेट का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की.

 

इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर मोटरयान निरीक्षक मोनू मृणाल, विकास कुमार,  विपुल उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही