- सांसद ने दिशा की बैठक में की विकास योजनाओं की समीक्षा
Ramgarh News : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को रामगढ़ रामगढ़ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की. उन्होंने जिले में चल रहीं विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रामगढ़ सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें
सर्व प्रथम दिशा की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. सांसद और विधायकों ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
सांसद ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और आमजनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली. उन्हें कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जलापूर्ति योजनाओं के संचालन पर विशेष जोर दिया.
बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, डीसी ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश
...विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करें.
...दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें.
...नमामि गंगे योजना के तहत निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द पूरा करें.
...सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी और पर्याप्त बेंच-डेस्क होने चाहिए.
...कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त निरीक्षण करें.
...योग्य लाभुकों को राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाएं.
...संगम परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना.
...कंपनियों के सीएसआर फंड से जिले के विकास को गति दें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

