Search

 
 
 

Ramgarh News: फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने छिन्नमस्तिका मंदिर में टेका मत्था

Ramgarh News: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में रविवार को बॉलीवुड हस्ती और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पहुंचकर मां भगवती के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा की और सपरिवार सुख-समृद्धि व देश में अमन-चैन की कामना की.
 
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने की पूजा-अर्चना

Ramgarh News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में  रविवार को बॉलीवुड हस्ती और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पहुंचकर मां भगवती के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. मंदिर के युवा पुजारी छोटू पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा-अर्चना कराई. 


इसे भी पढ़ें:


मधुर भंडारकर ने मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा की और सपरिवार सुख-समृद्धि व देश में अमन-चैन की कामना की. पूजा संपन्न होने के बाद छोटू पंडा ने उन्हें मां की चुनरी और प्रसाद भेंट कर मंगलकामना की. माता के दर्शन के बाद मधुर भंडारकर ने कहा कि रजरप्पा धाम की महिमा के बारे में काफी सुना था, आज साक्षात दर्शन कर मन को असीम शांति मिली है. 


उन्होंने कहा कि यहां की अलौकिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है. बता दें कि मधुर भंडारकर हिंदी सिनेमा के यथार्थवादी निर्देशक माने जाते हैं. चांदनी बार, पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल और फैशन जैसी चर्चित फिल्मों के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. उनके आगमन की खबर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही