Ramgarh News: त्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ के खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में मिठाई दुकानों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा के नेतृत्व में कोठार फ्लाई ओवर से थाना चौक एवं मेन रोड, रामगढ़ तक विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान कोठार फ्लाई ओवर के समीप स्थित होटल निराला, पवन होटल, मुखिया होटल एवं एमआर स्वीट्स, डूबा खेत स्थित विशुराम नमकीन, चट्टी बाजार स्थित शालीमार स्वीट्स, राज रसोई नेक्स्ट, रसराज, राजस्थान कलेवालय एवं चौपाटी तथा मेन रोड स्थित गोकुल स्वीट्स का निरीक्षण किया गया.
दो प्रतिष्ठानों से मिठाई के चार नमूने संग्रहित
जांच अभियान के दौरान राज रसोई नेक्स्ट से काजू बर्फी एवं बेसन लड्डू तथा राजस्थान कलेवालय से कलाकंद एवं काजू बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए. सभी चार नमूनों को गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा गया.
खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश
निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, एक्सपायर्ड सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित सामग्री एवं पेय पदार्थों का प्रयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

