Search

 
 
 

Ramgarh News: त्योहार से पहले फूड सेफ्टी टीम सक्रिय, बाजार समिति क्षेत्र में चलाया औचक जांच अभियान

Ramgarh News: खाद्य प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा दुकानों एवं भंडारण स्थलों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई
 
खाद्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण करते

Ramgarh News: फूड सेफ्टी टीम खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक्टिव हो गई है. इसी कड़ी में टीम ने बाजार समिति स्थित गायत्री भंडार, शुभम ट्रेडिंग तथा मंगी ट्रेडर्स के आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की. 


इसे भी पढ़ें:


जहां गायत्री भंडार से सूजी, शुभम ट्रेडिंग से एमडीएच गरम मसाला तथा मंगी ट्रेडर्स से मयूर हल्दी पाउडर एवं मयूर मिर्च पाउडर के सैंपल लिए. सभी सैंपलों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा गया है.

 

अभियान के दौरान संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा दुकानों एवं भंडारण स्थलों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही