Ramgarh News : रामगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छत्तरमांडू मेन रोड में कोर्ट मोड़ के समीप दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार दुकानदारों से कुल 800 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें
टीम ने अभिनव टी स्टॉल, सरना होटल, देव होटल, शिवांश टी स्टॉल, मयंक पान दुकान, शिवम होटल, कुशवाहा टी स्टॉल और रूपेश टी स्टॉल की जांच की. अधिकारियों ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री की चेतावनी से संबंधित साइनेज लगाने और धारा 5 के तहत तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन व प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
टीम ने बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के चल रहे कुशवाहा टी स्टॉल को तत्काल बंद करा दिया. अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा संबंधी निर्धारित नियमों का पालन करने और लाइसेंस एवं दस्तावेजों के साथ ही प्रतिष्ठान संचालित करने का निर्देश दिया.
छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, डेरिक तिग्गा व रामगढ़ थाना की पुलिस शामिल थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

