Search

 
 
 

Ramgarh News : जमीन विवाद में गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार की पत्थर से कूचकर हत्या

जिले के मांडू थाना अंतर्गत बेलसगरा गांव निवासी और गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. बालेश्वर पटेल की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है. हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

Ramgarh  :  जिले के मांडू थाना अंतर्गत बेलसगरा गांव निवासी और गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. बालेश्वर पटेल की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है. हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

 

बताया जाता है कि बालेश्वर पटेल हूल दिवस की छुट्टी पर अपने गांव आये थे. मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए थे, जहां उनपर हमला किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. 

 

पूर्व सब-रजिस्ट्रार की हत्या की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही