Search

 
 
 

Ramgarh News : PVUNL में धूमधाम से मना NTPC का स्थापना दिवस

Ramgarh News: अपने संबोधन में सीएमडी ने एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं एवं विद्युत केंद्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और संस्थान की विकास यात्रा में पीवीयूएनएल के योगदान को रेखांकित किया.
 
समारोह में भाग लेते सीईओ और अन्य.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लि. (पीवीयूएनएल) में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल ने एनटीपीसी का ध्वज फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

 

इसे भी पढ़ें


इसके बाद सीईओ, सभी जीएम और विभागाध्यक्षों ने कॉन्फ्रेंस हॉल में केक कटिंग में भाग लिया. इस अवसर पर कर्मचारियों ने दिल्ली स्थित स्कोप परिसर से एनटीपीसी सीएमडी गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा. अपने संबोधन में सीएमडी ने एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं एवं विद्युत केंद्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और संस्थान की विकास यात्रा में पीवीयूएनएल के योगदान को रेखांकित किया.


सीएमडी के संबोधन के बाद पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल ने कर्मचारियों से टीम भावना और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. ताकि यूनिट-3 की कमीशनिंग जल्द पूरी की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही