Search

 
 
 

Ramgarh News: बड़कीपोना में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को नये आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया.
 

Ramgarh: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को नये आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया. इस मौके पर विधायक के साथ विशिष्ट अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. 

 

 

विधायक ममता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि नये भवन के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है. 

 

 

आंगनबाड़ी भवन बनने के बाद केंद्र की गतिविधियों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा. इससे बच्चों को पोषण, शिक्षा और देखभाल से संबंधित सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल पाएंगी. जानकारी के अनुसार भवन निर्माण विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से करीब 14.96 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया. मौके पर बड़कीपोना मुखिया अरविंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, एहसान उल्लाह, मानिक पटेल, रमेश दांगी, रिंकू कुमार, सदानंद रविदास, श्याम किशोर प्रसाद, हबीब उल्लाह उर्फ पपन, मो. साजिद, मुकेश प्रसाद, पिंटू कुमार, मदन पासवान, नरेंद्र दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही