Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ में जिला अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास, न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने रखी आधारशिला

Ramgarh News: मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जीवंत न्याय प्रणाली की रीढ़ उसके अधिवक्ता होते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य माहौल और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त आधारभूत संरचना प्रदान करना वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है.
 
जिला अधिवक्ता संघ की रखी गई आधारशिला

Ramgarh News: रामगढ़ के व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ भवन बनने जा रहा है. भवन निर्माण की आधारशिला झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह रामगढ़ जिले के जोनल जज  दीपक रोशन ने शिलापट्ट का अनावरण कर रखी. यह भवन ग्राउंड प्लस तीन मंजिला होगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति दीपक रोशन तथा उनकी धर्मपत्नी सारिका भूषण शामिल हुई. साथ की विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. तौफ़ीक़ुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, फैमली कोर्ट के प्रधान जज राजीव आनंद तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही.

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जीवंत न्याय प्रणाली की रीढ़ उसके अधिवक्ता होते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य माहौल और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त आधारभूत संरचना प्रदान करना वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है.

 

कहा कि यह प्रस्तावित जी+3 बहुमंजिला अधिवक्ता भवन न केवल वकीलों को बैठने, अध्ययन करने और दैनिक न्यायिक कार्यों के सुचारू संपादन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि रामगढ़ जिले में न्यायिक व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को एक नया आयाम भी देगा.

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. तौफ़ीक़ुल हसन ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए पीठ और बार के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बल दिया कि जब न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हैं, तो आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है. 

 

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन न्यायपालिका के साथ निरंतर सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्यायालय के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही