Ramgarh News : रामगढ़ जिला पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर-बदल किया गया है. कई थाना प्रभारियों व पुलिस इंस्पेक्टरों को बदल दिया गया है. इसकी अधिसूचना कार्यालय ने जारी की है. इसके तहत नवीन प्रकाश पांडेय को रामगढ़ का यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, गजेंद्र कुमार पांडेय रामगढ़ के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें
जारी अधिसूचना के अनुसार, रजत कुमार को गोला व पंकज कुमार को मांडू अंचल का पुलिस इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं, विकास आयन को पतरातू व अनंत कुमार सिंह को बरलंगा का थाना प्रभारी बनाया गया है. रुणका कुमारी दास को महिला थाना प्रभारी, रामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसी प्रकार शिवलाल गुप्ता को भुरकुंडा व रोशन बाड़ा को बरकाकाना ओपी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, कैलाश कुमार, उपेंद्र कुमार, वीणा कुमारी व उमाशंकर वर्मा को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

