Search

 
 
 

Ramgarh News : पतरातू में एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Ramgarh News: पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम के पास दो स्कूटी पर घूम रहे चार संदिग्धों को पकड़ा.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा.

Ramgarh News : झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाने की पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये उड़ाने वाले ठग गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से विभिन्न बैंकों के 18 एटीएम कार्ड, नकदी, पांच मोबाइल फोन, दो स्कूटी और मशीन से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में में दी. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम के पास दो स्कूटी पर घूम रहे चार संदिग्धों को पकड़ा.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, मोहम्मद आसिफ, सूरज कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई है. इनके तार उत्तर प्रदेश, रामगढ़ और बिहार से जुड़े हैं. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने हाल के दिनों में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपयों की अवैध निकासी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और क्षेत्र में हुई एटीएम ठगी की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही