Search

 
 
 

Ramgarh News: स्वच्छता जागरूकता रथ को महाप्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता अपनाने की अपील

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रथ को महाप्रबंधक राजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया.
 

Ramgarh: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रथ को महाप्रबंधक राजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. यह जागरूकता रथ क्षेत्र के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों, कॉलोनियों एवं आसपास के गांवों का भ्रमण कर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों को प्रसार करेगा.

 

जागरूकता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरे के उचित निस्तारण तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जन-आंदोलन है. स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है.

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से प्रयास है कि कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा स्थानीय समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो. उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की.

 

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा द्वारा किया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, स्टाफ अधिकारी (खनन) गौतम नाथ, वित्त प्रबंधक चंद्र भूषण, वित्त प्रबंधक गीतांश अग्रवाल, स्टाफ अधिकारी (एम.एम.) गौरव शर्मा, उप प्रबंधक (कार्मिक) उदय शेखर बुरी सहित क्षेत्र के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही