Search

 
 
 

Ramgarh News : जमीन विवाद में गिरिडीह के रजिस्टार की हत्या

मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रबोध निवासी बालेश्वर पटेल के रूप में हुई है. वह गिरिडीह में रजिस्टार के पद पर कार्यरत थे.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रबोध निवासी बालेश्वर पटेल के रूप में हुई है. वह गिरिडीह में रजिस्टार के पद पर कार्यरत थे. स्थानीय लोगों की मदद से बालेश्वर पटेल को आनन-फानन में रांची रोड स्थित होप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 


मिली जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल व रामू साव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही