Ramgarh News: राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 14 अक्टूबर (बुधवार) को रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के तीन गांवों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी गांव पहुंचकर एकल अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे.
इसे भी पढ़ें:
राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा ने बताया कि एकल अभियान दूरस्थ ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, ग्राम विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है.
अभियान का उद्देश्य उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है, जहां औपचारिक विद्यालयों की पहुंच सीमित है. इसी अभियान के तहत संचालित गतिविधियों और कार्यों का अवलोकन करने के लिए राज्यपाल का पतरातू प्रखंड के गांवों में आगमन प्रस्तावित है.
आगमन की तैयारियों में भुनेश्वर ठाकुर, अनीता जैन, पारिजात कुमारी, बाबूलाल गोप, राजू पाण्डेय, अर्जुन सिंह, कर्ण महतो, चन्द्रशेखर कुमार, नागेश्वर महतो, शांती देवी, खिरेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर महतो, रविन्द्र बेदिया, दिनेश महतो, अजीत कुमार, नित्यानंद महतो, राजकिशोर महतो, संगीता कुमारी और देवासन गंझू सहित अनेक कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

