Search

 
 
 

Ramgarh News : पतरातु के राजाबेड़ा गांव पहुंचे राज्यपाल, एकल विद्यालय के बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Ramgarh News: बच्चों ने राज्यपाल के सम्मान में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए. साथ ही उल्टी गिनती और पहाड़ा सुनाकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया. राज्यपाल बच्चों की प्रस्तुतियों से काफी खुश हुए.
 
समारोह मे् भाग लेते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार.
  • बच्चों से उल्टी गिनती और पहाड़ा सुनकर की सराहना 

Ramgarh News : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड के राजाबेड़ा गांव पहुंचे. यहां वे एकल विद्यालय दर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. विद्यालय बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया.

 

इसे भी पढ़ें


कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़े बच्चों ने राज्यपाल के सम्मान में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए. साथ ही उल्टी गिनती और पहाड़ा सुनाकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया. राज्यपाल बच्चों की प्रस्तुतियों से काफी खुश हुए और उनका हौसला बढ़ाया. राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही