Ramgarh News : रामगढ़ जिले के कुजू में एनएच-33 पर सोमवार की शाम एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. कुजू नया मोड़ के पास हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाइवा पर लोहे की पत्ती व सरिया लदा था. सारा सामान बिखर गया.
रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या HR-58D-1345 मध्यप्रदेश से सामान लोडकर जमशेदपुर जा रहा था. कुजू नया मोड़ के पास NH-33 पर अचानक एक कार ने चकमा दिया और हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा. सूचना पाकर कुजू पुलिस के एसआई अभिनव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हाइवा को बीच सड़क से हटवाकर किनारे करवाया. इसके बाद यातायात सुचारू हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

