Search

 
 
 

Ramgarh News : सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक पहुंचे रामगढ़, अधिकारियों संग की बैठक

सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. उन्होंने परिसदन में डीसी ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों व विभागों के लोक सूचना पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक.

Ramgarh : झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. उन्होंने परिसदन में डीसी ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों व विभागों के लोक सूचना पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिले में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की.

 


उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों व जनहित में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोगों के लिए शासन व प्रशासन से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने का महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार है. इसका उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है.


उन्होंने सभी लोक सूचना पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आरटीआई अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें. आवेदकों को स्पष्ट, सटीक व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन जरूरी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही