Ramgarh News: रामगढ़ जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने बुधवार को SIR के तहत रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साड़म और बड़कीपोना में आयोजित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत संचालित डिजिटाइजेशन कार्य, नागरिकों की जनसुनवाई तथा फॉर्म-6 से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र गुप्ता एवं संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे.
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि SIR से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 सहित निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राप्त दस्तावेजों की जांच एवं संबंधित प्रविष्टियों को पूर्ण सावधानी से दर्ज किया जाए.
उपायुक्त ने बताया कि SIR के तहत नागरिकों की सुविधा एवं लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 'मेगा हेल्पडेस्क कैम्प' का आयोजन किया जाएगा. वर्तमान में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रखंडों में डिजिटाइजेशन-सह-हेल्पडेस्क संचालित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को SIR, डिजिटाइजेशन एवं फॉर्म-6 से संबंधित आवश्यक जानकारी व सहायता सुलभ हो सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

