Search

 
 
 

Ramgarh News: जनता दरबार का आयोजन, समय-सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत एवं न्याय मिल सके.
 
लोगों की शिकायत सुनते डीसी ऋतुराज

Ramgarh News: रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.


इसे भी पढ़ें:

 

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, रोजगार, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.


उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.

 

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत एवं न्याय मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही