Search

 
 
 

Ramgarh News : रूपी सोरेन को जशपुर राजपरिवार व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Ramgarh News : जशपुर राजपरिवार की ओर से महाराजा सह पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.
 
सीएम से मिला राजपरिवार

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जशपुर राजपरिवार की ओर से महाराजा सह पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

Uploaded Image

नेताओं ने की मुलाकात

 

इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, विधायक अनंत प्रताप देव और विधायक अमित महतो भी शामिल रहे. सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही