Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ के फुटबॉल ग्राउंड में लगा रोजगार मेला, 131 अभ्यर्थियों का चयन, 241 शॉर्टलिस्टेड

रामगढ़ जिले के छावनी परिषद् फुटबाल मैदान, रामगढ़ में सोमवार को रोजगार मेला 2026 का आयोजन हुआ. मेले का उद्घाटन रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रंधीर कुमार गुप्ता, रामगढ़ विधायक प्रतिनिधी संजय साय एवं जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
 

Ramgarh: रामगढ़ जिले के छावनी परिषद् फुटबाल मैदान, रामगढ़ में सोमवार को रोजगार मेला 2026 का आयोजन हुआ. मेले का उद्घाटन रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रंधीर कुमार गुप्ता, रामगढ़ विधायक प्रतिनिधी संजय साय एवं जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. 


'दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला को लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में अवसर उपलब्ध कराया गया है. जिसमें स्थानीय नियोजकों (V-Mart, Globe Automobiles, Parallax Honda, City Style, Premsons Bajaj LLP, Sri Guru Nanak Sr. Sec. Public School, Ramgarh) एवं देश के अन्य भाग से आए नियोजकों (NTTF, Chennai, Ather Energy Ltd. Tamilnadu etc) से रिक्तियों प्राप्त हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

मुख्य अतिथि रंधीर कुमार गुप्ता ने मेले में भाग लेने आए युवक/युवतियों का प्रोत्साहित करते हुए कहा की रामगढ़ जिले के स्थानीय नियोजको एवं देश के अन्य भाग से आए नियोजकों से प्राप्त रिक्तियों में से अपनी योग्यता एवं रूची के अनुरूप कार्य का चयन कर आवेदन करें एवं सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस आयोजन का लाभ प्राप्त करें.


रोजगार गेला में कुल 131 युवक/युवतियों का चयन किया गया. साथ ही कुल 241 युवक/युवतियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इस रोजगार मेला के आयोजन में कुलदीप सिंह, शेख अमजद इमाम, वंदना कुमारी, विक्रम कुमार मलहार, जितेन्द्र कुमार, बबलु नायक, नरेश कुमार महतो, खुर्शीद आलम आदि का योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही