Search

 
 
 

Ramgarh News: रजरप्पा पुलिस व CCL सुरक्षा-कर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त

कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई. जिसमें रजरप्पा पुलिस व सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त छापेमारी कर चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप चिलमटूंगरी गांव के आगे भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया.
 

Ramgarh: कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई. जिसमें रजरप्पा पुलिस व सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त छापेमारी कर चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप चिलमटूंगरी गांव के आगे भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. 


छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रोहित राज व सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा ने किया. गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चिन्हित स्थल पर अभियान चलाया, जहां भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला पाया. टीम ने करीब 25-30 टन अवैध कोयला बरामद किया.


साथ ही टीम ने जेसीबी एवं टिपर की सहायता से जब्त कोयले को उठवाकर पुनः रजरप्पा परियोजना के स्टॉक में सुरक्षित रखवाने का कार्य किया. प्रारंभिक जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि सीसीएल परियोजना क्षेत्रों से कोयला चोरी कर इन स्थानों पर एकत्रित किया जा रहा था. बाद में इसे अन्य स्थानों पर अवैध रूप से भेजने की योजना थी. 


इस बारे में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोयला चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में स्थानीय ग्रामीणों का उल्लेखनीय सहयोग रहा है. ग्रामीण स्वयं आगे आकर सीसीएल संपत्ति की सुरक्षा हेतु गुप्त सूचनाएं साझा कर रहे हैं, जिसके कारण ऐसे अवैध भंडारण स्थलों का पता लगाने में सफलता मिल रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोयला व डीजल चोरी रोकने एवं जनजागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही