Search

 
 
 

Ramgarh News : रजरप्पा में करम पर्व उल्लास, गीतों पर देर रात तक थिरके ग्रामीण

Ramgarh News : करम गीतों और मांदर की थाप से रजरप्पा कोयलांचल देर रात तक गूंजता रहा. कई स्थानों पर युवक-युवतियां गीतों पर झूमते नजर आये.
 
करम पूजा में शामिल युवक-युवतियां.

Ramgarh News : रजरप्पा कोयलांचल में प्रकृति पर्व करम मंगलवार देर रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. रजरप्पा, चितरपुर, मारंगमरचा, छोटकीपोना, बड़कीपोना, मुरुबंदा, बोरोबिंग, मायल व आसपास के गांवों और घरों के आंगन में करम डाल स्थापित कर पूजा की गयी. युवतियों ने करम देव से अपने भाई और घर-परिवारर की सुख-समृद्धि की कामना की. करम गीतों पर देर रात तक थिरकती रहीं.

 

इसे भी पढ़ें


पुजारियों ने करम पर्व से जुड़ी कथा सुनायी. करम देव की महिमा और पर्व का धार्मिक व सामाजिक महत्व समझाया. कई स्थानों पर पूजा के बाद सामूहिक करम गीत-नृत्य का आयोजन हुआ. करम गीतों और मांदर की थाप से रजरप्पा कोयलांचल देर रात तक गूंजता रहा. कई स्थानों पर युवक-युवतियां गीतों पर झूमते नजर आये.ग्रामीणों ने कहा कि करम पर्व क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है.


इधर, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में भी करम पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. छात्राओं ने परिसर में करम डाल स्थापित कर पूजा-अर्चना की पारंपरिक करम गीत पर नृत्य किय. पूरा परिसर आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही