Search

 
 
 

Ramgarh News : विधानसभा की प्रयोजन समिति का रामगढ़ दौरा, योजनाओं की हुई समीक्षा

Ramgarh News : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को रामगढ़ का दौरा किया. दौरे का उद्देश्य जिले में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाना था.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं सभापति नीरा यदव व अन्य.

Ramgarh News : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को रामगढ़ का दौरा किया. दौरे का उद्देश्य जिले में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाना था.

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


समिति की सभापति डॉ नीरा यादव की अध्यक्षता परिसदन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक योजनाओं की प्रगति की समीक्ष हुई. बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुरेश बैठा व रोशन लाल चौधरी विशेष रूप से शरीक हुए. जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी समेत  विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों ने समिति के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की.


समिति ने जिले की बुनियादी समस्याओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की. ग्रामीण व शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के दौरान वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यक्षमता और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.


बैठक में ग्रामीण विकास, भूमि सुधार, पंचायती राज, डीएमएफटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, परिवहन, खनन, पथ निर्माण, विद्युत, कृषि, भूमि संरक्षण, सहकारिता, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा, उत्पाद, श्रम नियोजन, उद्योग विभाग की योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही