Search

 
 
 

Ramgarh News : शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता, जमीन में छिपाकर रखे जेवर बरामद

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल को ज्वैलरी शॉप में हुई लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर जमीन में गाड़कर रखे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर ली गई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.
 

Ramgarh :  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल को ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर जमीन में गाड़कर रखे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर ली गई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार, बीते 21 अप्रैल को चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में दिनदहाड़े डकैती हुई थी. घटना के बाद दुकान संचालक विष्णु प्रसाद के बयान पर रजरप्पा थाना में मामला दर्ज किया गया था.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. गठित टीम ने 24 अप्रैल को सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उनके पास से लूटे गए करीब 180 सोना-चांदी के सामान, हथियार, कारतूस, बाइक, कार और मोबाइल फोन बरामद किए.

 

इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि कांड के मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका के परिजनों ने लूट के जेवर घर में छिपा रखे हैं. इसके बाद पुलिस ने मांडू थाना क्षेत्र के बरकट्ठी गांव में छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान आरोपी की पत्नी नाजमा खातून और दामाद शहनवाज हुसैन की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखे गए सोना और चांदी के जेवर बरामद किए गए.  पुलिस ने मौके से करीब 134 पीस जेवरात जब्त किए. बरामद सामान में सोने का हार, झुमके, चांदी की चूड़ियां, कंगन और अंगूठियां शामिल हैं.

 

जब्त चांदी का कुल वजन लगभग 1350 ग्राम और सोने जैसा धातु करीब 49 ग्राम बताया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में नाजमा खातून और शहनवाज हुसैन शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही