Search

 
 
 

Ramgarh News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Ramgarh News : पुलिस ने चितरपुर बाजार टांड़ से चटाक निवासी मोबिन अंसारी, पिता महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को रजरप्पा थाना लेकर आई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ramgarh News : रजरप्पा पुलिस ने रविवार को छापामारी अभियान चलाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक निरंजन सिंह ने किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस ने चितरपुर बाजार टांड़ से चटाक निवासी मोबिन अंसारी, पिता महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को रजरप्पा थाना लेकर आई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


इस संबंध में अवर निरीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि दुलमी प्रखंड की युवती ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर और चाकू की नोक पर उसके साथ यौन शोषण किया. युवती द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी लगातार बात को टालता रहा.

 

शिकायत मिलने के बाद रजरप्पा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया और उसे चितरपुर बाजार टांड़ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही