Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : विधायक ममता देवी ने चितरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल में क्लास रूम का किया शिलान्यास

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने बुधवार को चितरपुर के सुकरीगढ़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बनने वाले तीन अतिरिक्त क्लास रूम व राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजाबांध परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया.
Advertisement
Advertisement
शिलान्यास करतीं विधायक ममता देवी व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ विधायक ममता देवी ने बुधवार को चितरपुर के सुकरीगढ़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बनने वाले तीन अतिरिक्त क्लास रूम व राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजाबांध परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया. वहीं, चितरपुर पूर्वी पंचायत के कुर्मी टोला में 55,50,000 रुपए की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व विधायक प्रतिनिधि अमित महतो ने किया.

 


ममता देवी ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. स्कूल में अतिरिक्त क्लास रूम बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. जबकि आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.


शिलान्यास कार्यक्रम में चितरपुर उत्तरी पंचायत की मुखिया मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन कुमार वर्मा, कांग्रेस नेता एहसान उल्लाह,  गणेश अग्रवाल, लक्ष्मण महतो, मो. साजिद, दिनेश महतो, गौरीशंकर महतो, तस्लीम अंसारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद, नंदू पांडेय, अजय पटवा, रविंद्र चौधरी, जयंत पोद्दार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही