Ramgarh News: सोमवार को समाहरणालय सभागार में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो एवं संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में नया मोड़ कुज्जू से चुंबा तक सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें:
बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के मद्देनजर नया मोड़ कुज्जू से रामगढ़ क्षेत्र तक के लगभग 9 किलोमीटर लंबे सड़क खंड पर सीसीएल एवं एनएचएआई को तत्काल मरम्मती कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान यातायात पूरी तरह सुचारू रहे.
इस तात्कालिक मरम्मती कार्य के उपरांत सड़क के स्थाई नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसे सीसीएल व जिन भी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के वाहनों की आवागमन होती है सहित कंपनियों के CSR मद तथा DMFT फंड के माध्यम से पूरा किया जाएगा.इस दौरान सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

