Search

 
 
 

Ramgarh News  : नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को सम्मानित किया गया

झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को सम्मानित किया गया. इस दौरान झारखंड आदिम जनजाति विकास समिति प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार अगरिया ने राज्य सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा, शिवपूजन पाठक, तनुज खत्री और अमूल नीरज खलखो को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को सम्मानित किया गया. इस दौरान झारखंड आदिम जनजाति विकास समिति प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार अगरिया ने राज्य सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा, शिवपूजन पाठक, तनुज खत्री और अमूल नीरज खलखो को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. 

 

 

डॉ अगरिया ने कहा कि झारखंड के नव नियुक्त सभी राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के अधिकारों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. 

 

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा आमजन के सूचना के अधिकार और जनहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. झारखंड सरकार की इस प्रयास से राज्य के सभी विभाग सशक्त और जवाबदेह होंगे. साथ ही प्रदेश के विकास की परिक्रमा का परिकल्पना पूर्ण होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही