Search

 
 
 

Ramgarh News: मारंगमरचा में सर्पदंश से वृद्धा की मौत

चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगरमचा गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पानो देवी (लगभग 80 वर्ष) खेत में काम कर रही थी. इस बीच एक विषैला सांप ने महिला को काट लिया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगरमचा गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पानो देवी (लगभग 80 वर्ष) खेत में काम कर रही थी. इस बीच एक विषैला सांप ने महिला को काट लिया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. जहां वृद्धा की गंभीर स्थिति को देखते हुए, वहां से रिम्स रेफर कर दिया. 

Uploaded Image
इस दौरान रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गयी. मृतक महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है. महिला के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने रविवार को भैरवी नदी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया. वृद्धा की मौत से राकेश रजवार, शंकर महतो, लाली महतो, अजय महतो, विष्णु महतो, चंदन महतो, सुभाष महतो सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही