Search

 
 
 

Ranchi News: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रांची पुलिस की बैठक, 300 जवान होंगे तैनात

नीलांदरी भवन में रांची पुलिस ने जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर बैठक की. बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत कई जवान बैठक में शामिल हुए.
 

Ranchi: नीलांदरी भवन में रांची पुलिस ने जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर बैठक की. बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत कई जवान बैठक में शामिल हुए. मेला को सुचारू ढंग से चलाने के लिए रांची पुलिस ने जगन्नाथ मंदिर के आयोजन कर्ता समिति और स्थानीय लोगों के साथ बैठक में कई सारे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई.

 

ADG मनोज कौशिक ने कहा कि पिछले वर्ष जगन्नाथपुर रथ मेले में वॉलिंटियर्स का योगदान सराहनीय था. इस बार भी अधिक संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी. उनकी सूची पहले से तैयार कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सही दिशा-निर्देश देने में आसानी हो.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस बल और स्वयंसेवक अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात किए जाएंगे. भगवान जगन्नाथ के रथ के गुजरने वाले पूरे मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार होगी. 

 

भीड़ नियंत्रित पर विशेष नजर 

प्रशासन ने मेला समिति को हिदायत दी, पांच-पांच लोगों की वालंटियर टीम बनाएं और सबको एक अस्थाई जगह दिया जाए, जिससे किसी अनहोनी टाला जा सके. रथ मेला में सुरक्षा को लेकर कई पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं वॉच टावर बनाना, ड्रोन की मदद से निरीक्षण करना, महिला पुलिस की मौजूदगी, असामाजिक तत्व पर नजर रखी जाएगी.

 

रथ मेला में 300 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे, जो पूरी तरीके से मेला की निगरानी करेंगे. मेला के दौरान मोबाइल चोरी की कई सारी खबरें सामने आती है. जिससे बचने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई जा रही, जिससे घटना के तत्पश्चात कार्रवाई की जा सके और चोरों को पकड़ा जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही