Search

 
 
 

Ramgarh News : नो इंट्री में हाइवा की चपेट में आकर एक की मौत, नईसराय चौक घंटों जाम

बुधवार की शाम सवा पांच बजे नो एंट्री में एक तेज रफ्तार हाइवा (JH02 BJ2251) की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नईसराय निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है.
 
सड़क जाम करते लोग.

Ramgarh : रामगढ़ में NH-33 पर सांडी 4 लाइन से टायर मोड़ 4 लाइन तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री रहती है. इसके बावजूद इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से होती रहती है. जबकि हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती रहती है. बुधवार की शाम सवा पांच बजे नो एंट्री में एक तेज रफ्तार हाइवा (JH02 BJ2251) की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नईसराय निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है.


सूचना मिलते ही रिजवान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ सड़क को घंटों जाम रखा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रही भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही