Search

 
 
 

Ramgarh News : शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रतिबद्ध- एसपी

एसपी मुकेश लुनायत ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
रामगढ़ जिले की खबरें
  • चितरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी हुए शामिल

Ramgarh : रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के नेतृत्व में शुक्रवार को रजरप्पा पुलिस ने चितरपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करना, मजबूत कानून-व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करना था. पुलिस ने सड़क पर उतरकर साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराधी व असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.

 

Uploaded Image

फ्लैग मार्च में शामिल एसपी मुकेश लुनायत व अन्य


फ्लैग मार्च चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर चट्टी बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंचा. एसपी मुकेश लुनायत ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को चेतावनी देना ही नहीं, बल्कि आम लोगों से भय दूर कर पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना भी है.

 


फ्लैग मार्च में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई रंजीत महतो, रोहित राज, अशोक कुमार, अनिल सिंह, निरंजन सिंह, मो एकबाल, अशोक सिंह सहित कई जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही