Search

 
 
 

Ramgarh News: नेशनल वुशु चैंपियनशिप में रामगढ़ के प्रिंस नायक दिखाएंगे जलवा, चेन्नई के लिए हुए रवाना

Ramgarh News: प्रिंस नायक ने वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो झारखंड नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया था. इस उपलब्धि पर उन्हें रामगढ़ के तत्कालीन उपायुक्त ने सम्मानित भी किया था.
 
वुशु खिलाड़ी प्रिंस नायक

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के युवा खिलाड़ी प्रिंस नायक ने एक बार फिर रामगढ़ को गौरवान्वित किया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित होने वाली झारखंड ओपन नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है, जिसके लिए वे रवाना हो गए हैं. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रिंस का चयन रामगढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. खेल प्रेमियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.


इसे भी पढ़ें:

 

पिछले वर्ष जीत चुके कांस्य पदक

बता दें, प्रिंस नायक ने वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो झारखंड नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया था. इस उपलब्धि पर उन्हें रामगढ़ के तत्कालीन उपायुक्त ने सम्मानित भी किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही