Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : पीवीयूएनएल की यूनिट-2 शुरू, कुल उत्पादन बढ़कर 1600 मेगावाट पहुंचा

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल ने कहा कि यूनिट-2 के चालू होने के साथ पीवीयूएनएल झारखंड के ऊर्जा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी परियोजना के रूप में उभरा है. परियोजना से उत्पादित 85 प्रतिशत बिजली झारखंड को आवंटित की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिला स्थित पतरातु थर्मल पावर परियोजना (पीवीयूएनएल) की यूनिट-2 (800 मेगावाट) से उत्पादन शुरू हो गया है. इसके साथ ही कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1600 मेगावाट पहुंच गई है. यूनिट नंबर 2 के सफल ट्रायल ऑपरेशन से कंपनी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 90 गीगावाट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है.

 

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल ने कहा कि यूनिट-2 के चालू होने के साथ पीवीयूएनएल झारखंड के ऊर्जा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी परियोजना के रूप में उभरा है. परियोजना से उत्पादित 85 प्रतिशत बिजली झारखंड को मिलेगी, जिससे राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी. इससे राज्य में औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

 

 

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व यूनिट-1 का वाणिज्यिक संचालन (COD) 5 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था. यूनिट-2 ने मार्च 2026 में पूर्ण भार क्षमता हासिल कर ली थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पीवीयूएनएल ने 2,062.90 मिलियन यूनिट (MU) विद्युत उत्पादन किया. परियोजना की यूनिट-3 का कार्य भी प्रगति पर है. इसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही