Search

 
 
 

Ramgarh News: फर्नेस ब्लास्ट की जांच रिपोर्ट पर सवाल, यशवंत सिन्हा ने की दोबारा जांच की मांग

Ramgarh News: सिन्हा ने कहा कि उन्हें समिति की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, लेकिन उसमें सुरक्षा से संबंधित जानकारी के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने समिति के इस प्रतिवेदन को आधा-अधूरा बताते हुए अस्वीकार किया और संपूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की.
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फाइल-फोटो

Ramgarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रामगढ़ जिले के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में हुए फर्नेस ब्लास्ट मामले को लेकर जिला प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है. 14 सितंबर को रामगढ़ उपायुक्त को भेजे चिट्ठी में उन्होंने जांच समिति की कार्यप्रणाली और अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की दोबारा जांच कराने का अनुरोध किया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जांच रिपोर्ट में कई बिंदु नहीं 

यशवंत सिन्हा ने अपने पत्र में उपायुक्त के आदेश संख्या 1205/गो., दिनांक 9 अगस्त 2026 का उल्लेख किया है. इस आदेश के तहत फर्नेस ब्लास्ट की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था. समिति को घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी.

 

सिन्हा ने कहा कि उन्हें समिति की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, लेकिन उसमें सुरक्षा से संबंधित जानकारी के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने समिति के इस प्रतिवेदन को आधा-अधूरा बताते हुए अस्वीकार किया और संपूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की.

 

मानवीय लापरवाही की जांच पर जोर 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट की जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल करने की बात कही है. इनमें घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना, फैक्ट्री में लागू सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का सत्यापन और संचालन तथा रखरखाव की तकनीकी व्यवस्था की जांच शामिल है. इसके अलावा उन्होंने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, श्रमिकों को दिए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और सुरक्षा प्रशिक्षण की स्थिति की जांच पर भी जोर दिया है.

 

पत्र में फैक्ट्री के लाइसेंस, वैधानिक स्वीकृतियों और सुरक्षा संबंधी अभिलेखों के सत्यापन के साथ-साथ संभावित मानवीय लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है.

कोल्ड ड्रिंक्स मामले में कार्रवाई पर सवाल 

श्रीराम पावर फर्नेस ब्लास्ट मामले के साथ ही यशवंत सिन्हा ने रामगढ़ जिले में अवैध रूप से रखी गई एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के मामले को भी उठाया है.

 

14 सितंबर को उपायुक्त को भेजे गए पत्र में उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के पत्र संख्या 1354, दिनांक 8 सितंबर 2026 का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो 
दोनों मामलों में यशवंत सिन्हा ने जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है.

 

जहां फर्नेस ब्लास्ट मामले में उन्होंने जांच के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए संपूर्ण रिपोर्ट और दोबारा जांच की मांग की है, वहीं कोल्ड ड्रिंक्स प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई में हुई देरी पर सवाल उठाए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही